फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Children of Mohammad Hassan Inter College know how to get rid of filariasis

मोहम्मद हसन इंटर कालेज के बच्चों ने जाना फाइलेरिया से मुक्ति पाने का तरीका

Sat, 13 Nov 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Children of Mohammad Hassan Inter College know how to get rid of filariasis
जौनपुर। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल (पीसीआई) की जिला समन्वयक सरिता मिश्रा ने कई विद्यालयों में संपर्क कर फाइलेरिया के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने मोहम्मद हसन इंटर कालेज, करंजाकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (एमओआईसी), एडीओ पंचायत से सम्पर्क किया तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में अधिकारियों से मुलाकात कर मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान के बारे में जानकारी देकर अभियान सफल बनाने की अपील की। मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर ख़ान तथा प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल (पीसीआई) की जिला समन्वयक सरिता मिश्रा के नेतृत्व में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फाइलेरिया से मुक्ति पाने के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि 22 नवंबर से 7 दिसंबर तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलेगा। जिसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर अपने सामने लोगों को फाइलेरिया की दवा निशुल्क खिलाएंगे। इलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के पीएचसी करंजाकला पर प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी), ब्लॉक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (बीसीपीएम) तथा पीसीआई ने ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर (डीए) को भूमिका निर्वहन करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया। बताया कि करंजाकला ब्लॉक के 93 ग्राम प्रधानों के साथ 15 नवंबर को बैठक सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed