फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Charter and MJF members honored on Foundation Day

स्थापना दिवस पर चार्टर व एमजेएफ के सदस्य हुए सम्मानित

Fri, 15 Jan 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Charter and MJF members honored on Foundation Day
लायंस क्लब के स्थापना दिवस पर सम्मानित किए गए एमजेएफ सदस्य व पदाधिकारी। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लायंस क्लब मेन का 36 वां स्थापना दिवस चार्टर नाइट समारोह शहर के एक हॉल में मनाया गया। चार्टर सदस्यों ने दीप प्रज्वलित व केक काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थाध्यक्ष सोना बैंकर ने स्वागत किया। चार्टर सदस्य अरुण त्रिपाठी, सुरेश चंद्र गुप्ता, महेंद्र नाथ सेठ को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि सेवा के उद्देश्य से लायंस क्लब मेन की स्थापना हुई। आज यह संस्था जनपद की अग्रणी समाजसेवी संस्था के रूप में स्थापित हो चुकी है। यह बड़े गर्व की बात है कि लायंस क्लब मेन में 34 एमजेएफ उपाधि प्राप्त सदस्य हैं। लायन्स इंटरनेशनल से मेल्विन जोंस फेलो (एमजेएफ) उपाधि प्राप्त सदस्यों में सोमेश्वर केसरवानी, डा. राजश्री नायर, डा. क्षितिज शर्मा, ज्योति कपूर, ममता उपाध्याय, शर्मिला सिन्हा, अरुण त्रिपाठी, शकील अहमद, संदीप गुप्ता, शिवानंद अग्रहरी, संजय केडिया, अनिल वर्मा, संदीप पांडेय, अश्वनी बैंकर, डा. अजीत कपूर, एससी गुप्ता, महेंद्र नाथ सेठ, गोपीचंद साहू, शत्रुघ्न मौर्य, डा. वीएस उपाध्याय, सै. मोहम्मद मुस्तफा, डा. एनके सिन्हा, रामकुमार साहू आदि को उपाधि प्रमाण पत्र, शील्ड देकर सम्मानित किया गया। संदीप पांडेय ने गीत प्रस्तुत किया। डॉ. वीएस उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अनिल गुप्ता, प्रीति गुप्ता, मिदहत फात्मा, गीता गुप्ता, नीलू सेठ, सुधारानी, मदन गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, नरेश सेठ, रंजीत सिंह, संजीव मौर्य, सिद्धार्थ मौर्य, अभिषेक बैंकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed