फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Changed the mood of the weather, the clouds remained cloudy throughout the day

मौसम का मिजाज बदला आसमान में दिन भर छाए रहे बादल

Thu, 19 Nov 2020 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Changed the mood of the weather, the clouds remained cloudy throughout the day
आज दिनभर छाया रहा बादल शाही पुल पे छाया बादल। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिन में कई बार बूंदाबांदी भी हुई। इससे अचानक तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था लेकिन मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम तापमान 27 डिग्री पर पहुंच गया। शाम को ठंड का एहसास बढ़ गया है।
विज्ञापन

फिलहाल सुबह और शाम को ठंड पड़ रही थी लेकिन बुधवार को बादलों के चलते तापमान में गिरावट रही। मौसम में आए इस बदलाव से ठंड का असर दिखने लगा है। बुधवार तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सर्द हवाओं के चलने के कारण दिन में सिहरन का एहसास होता रहा। शाम होते ही लोगों गर्म कपड़े निकाल लिए, जिनकी आमतौर पर भोर में ही जरूरत महसूस हो रही थी।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव के कारण किसान धान की फसल को लेकर चिंतित हैं। धान की फसल अभी भी खेत में पड़ी है। अगर बारिश हुई तो धान की फसल को नुकसान हो सकता है। ऐसे किसान जो गेहूं की बुआई कर चुके हैं और फसल अभी उगी नहीं है। वह इस बात को लेकर परेशान हैं कि यदि तेज बारिश हुई तो फसल का जमाव प्रभावित हो सकता है। मौसम के बदले मिजाज ने सभी को सर्दी का एहसास करा दिया है। गलन बढने से सभी के शरीर पर गर्म कपडे दिखने लगे हैं। बाजार में गर्म कपडों की खरीदारी भी बढ़ गई है। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया व मौसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल ने बताया कि 22 नवंबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हल्की छिटपुट वर्षा के आसार हैं। अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने कारण मौसम ने करवट बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed