फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chain snatcher woman had to leave expensive, SI suspended

चेन स्नेचर महिला को छोड़ना पड़ा महंगा, एसआई निलंबित

Thu, 26 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Chain snatcher woman had to leave expensive, SI suspended
शाहगंज। चेन स्नेचर महिलाओं पर कार्रवाई करने के बजाय छोड़ देना कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक को मंहगा पड़ा। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

गत शुक्रवार को टेंपो में सफर कर रही एक महिला के गले से सोने की चेन महिला उचक्कों ने उड़ा दिया। टेंपो जेसीज चौक पर पहुंचा तो पीडि़त महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने दो महिलाओं को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। बाद में बिना कार्रवाई किए पुलिस ने दोनों चेन स्नेचर महिलाओं को छोड़ दिया। इस प्रकरण की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने बिना कार्रवाई के महिला चेन स्नेचरों को छोड़ने के आरोप में उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव को निलंबित कर दिया। मामले में क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि दरोगा ने बिना जांच और कार्रवाई के महिलाओं को छोड़ दिया था। इसके कारण निलंबन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed