फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   celebrate Rajiv's birth anniversary as Sadbhavna Diwas

सद्भावना दिवस के रूप में मनी राजीव की जयंती

Fri, 20 Aug 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
celebrate Rajiv's birth anniversary as Sadbhavna Diwas
जोगियापुर स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाते कांग्? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती शुक्रवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर भारत रत्न राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का कांग्रेसियों ने प्रण लिया। गांव से लेकर शहर तक कई जगह पर इस मौके पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा कि भारत के नव निर्माण में राजीव गांधी
का अहम योगदान रहा है। देश की सेवा करते-करते हुए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। जिले के सभी विधान सभा में गांव स्तर पर 217 न्याय पंचायत में 75 घंटे का प्रवास कार्यक्रम 19 से 21 अगस्त को रखा गया है। वहीं बदलापुर विधानसभा में जय शंकर दुबे, इंद्रमणि दुबे, कमला तिवारी, सत्यवीर सिंह, रामचंद्र मिश्रा, ओम प्रकाश गुप्ता, शार्दुल सम्राट, मुंगराबादशाहपुर विधानसभा में शेर बहादुर सिंह, प्रमोद सिंह, जयप्रकाश तिवारी, विद्याधर द्विवेदी, कृपा शंकर पटेल,बालकृष्ण शुक्ला, शाहगंज विधानसभा में राकेश मिश्रा, संतोष मिश्रा, परवेज अहमद, विजय वर्मा, आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। मीरगंज: थाना परिसर थानाध्यक्ष मीरगंज राणा प्रताप यादव ने पुलिस कर्मियों को सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा दिलाई।
विज्ञापन

मछलीशहर: कौरहा विधानसभा मछली शहर में संचार क्रांति दिवस के रूप में मनाई गई। जिलाध्यक्ष अनुसूचित विभाग के विनोद सरोज के नेतृत्व में मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला महासचिव लव कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अली अंसारी, अजय चौरासिया, लालजी पटेल, उमाशंकर, राहुल सिंह, लालता यादव, दिनेश यादव, सचिन सरोज, विनय तिवारी, रामफेर गौतम, विजय पटेल, सुखु राम ,सलमान उपस्थित रहे। सिकरारा: मनरेगा समिति के पूर्व जिला चेयरमैन डॉ. राकेश मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र के पुरवा गांव में राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर सोहन यादव, धीरज गौड़, राजीव धर मिश्र, जिया राम सिंह, सुशील गुप्ता, लल्लन शर्मा, दिनेश यादव, धर्मेंद्र सरोज, राजा पाठक ,राजन मिश्र आदि मौजूद रहे।

सद्भावना दिवस के मौके पर पुलिस ऑफिस में पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाते सीओ सिटी जितेंद्र दुबे ।विज?

सद्भावना दिवस के मौके पर पुलिस ऑफिस में पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाते सीओ सिटी जितेंद्र दुबे ।विज?- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed