फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   catle burns

छह मवेशी जिंदा जले

Wed, 13 Apr 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला जौनपुर
ब्यूरो अमर उजाला जौनपुर Updated Wed, 13 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
catle burns
गेहूं की फसल राख
थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में मंगलवार को दोपहर आग ने कहर बरपाया। निषाद और दलित बस्ती के तीन खपरैल समेत दो दर्जन परिवारंों के 84 छप्पर जलकर राख हो गए। छप्पर में रखे गृहस्थी के सामान भी आग को भेंट चढ़ गए। छह मवेशी जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। एसडीएम राकेश गुप्ता और सीओ जटाशंकर राव ने भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

डिहिया गांव निवासी छोटे लाल निषाद के मड़हे में अचानक आग लगी। लोगों ने बुझाने का प्रयास किया लेकिन हवा तेज होने के कारण आग बढ़ती ही गई। देखते ही देखते शोभ नाथ निषाद का दो, झमई बिन्द का तीन,  छप्पर व खपरैला जल गया। मड़हे में बंधी भैस, पड़िया भी जिंदा जल गई। ड्ब्बू बिन्द के तीन छप्पर जल गया। उनका बेटा  मनीराम (8) भी झुलस गया। जय राम निषाद का दो छप्पर, रामकैलाश का चार,  सागर का दो,  महेंद्र का दो सरजू का एक, बृजमोहन का तीन छप्पर व खपरैला, लालता प्रसाद का चार, राम आसरे का एक हीरा लाल का तीन,  पाचू का दो,  राम चन्द्र का दो कमला का दो जोखन का तीन रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गया। आग यहां से बढ़कर दलित बस्ती पहुंच गई जहां कई छप्पर आग की भेंट चढ़े। 50 लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन

पशु चिकित्सक डा. चन्द्र भानु, चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार वर्मा ने मोके पर पहुंच कर झुलसे मवेशियों का उपचार किया।
मुंगराबादशाहपुर :  क्षेत्र के हसनपुर गांव में मंगलवार को दोपहर में बिजली के तार के संपर्क में आने से मैजिक में आग लग ग्रई। ाईवर वाहन छोड़कर भाग गया। जिससे बगल में रखा गेहूं का बोझ भी जल गया। करंजाकला: क्षेत्र के खानपुर गांव में मंगलवार को आग लगने से गांव निवासी संजय सोनकर के राशन की दुकान, प्रकाश की मिठाई की दुकान और बलिराम के लकड़ी की दुकान में रखी हजारों रूपये मूल्य की लकड़ी जल गई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पाई। काफी प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जौनपुर नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में स्थित इंग्लिश क्लब में मंगलवार को दोपहर शार्ट सर्किट से आग लगनेे से परिसर में मौजूद सैकड़ों पेड़ जलकर राख हो गए। अग्निशमन दल ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed