फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cashier was shot at for refusing to deposit money

पैसा जमा करने से मना करने पर कैशियर को मारी थी गोली

Fri, 28 Feb 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cashier was shot at for refusing to deposit money
सिकरारा। यूबीआई की मसीदा शाखा में तैनात काशियर अनिल मौर्य को गोली मारकर घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में शामिल तीसरे आरोपी की पुलिस को अभी तलाश है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद कर लिया है। जबकि जिस पिस्टल से गोली मारी गई थी वह फरार चल रहे तीसरे बदमाश के पास है।
विज्ञापन

सिकरारा थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि यूबीआई की मसीदा शाखा में तैनात कैशियर अनिल मौर्य 30 जनवरी की शाम को बैंक बंद होने पर बाइक से उमरपुर रुहट्टा स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। क्षेत्र के जाम गांव के निकट बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना की छानबीन के दौरान गोली मारने वालों का पुलिस ने पता लगा लिया। मुखबिर से सूचना मिली कि कैशियर को गोली मारने वाले दो आरोपी देवीगंज चौराहे के पास मौजूद हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार प्रिन्स यादव उर्फ विजय निवासी लाजीपार थाना सिकरारा के खिलाफ पहले से ही सिकरारा थाने में हत्या और साजिशन हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। दूसरे आरोपी सुशील कुमार यादव उर्फ राजू निवासी बोधापुर थाना सिकरारा के खिलाफ भी प्राण घातक हमले का केस दर्ज है। उसके पास से अपाचे बाइक बरामद हुई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश कभी बैंक में पैसा जमा करने गए थे। जमा पर्ची भरने में गलती करने पर कैशियर ने उन्हें गलती ठीक करने के बाद ही पैसा जमा करने को कहा तो विवाद हो गया था। उसी विवाद को लेकर कैशियर को रास्ते में गोली मारकर घायल कर दिया था। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त उनके साथ तीसरा साथी विपुल यादव निवासी लाजीपार भी था। पिस्टल उसी के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed