फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case registered on Lucky and Dhananjay for violation of code of conduct

आचार संहिता के उल्लंघन में लकी और धनंजय पर केस दर्ज

Mon, 26 Oct 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Case registered on Lucky and Dhananjay for violation of code of conduct
जौनपुर। चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता की अनदेखी पर पुलिस ने सपा प्रत्याशी लकी यादव और निर्दल उम्मीदवार धनंजय सिंह पर केस दर्ज किया है। दोनों के विरुद्ध सरकारी पोल पर स्टीकर लगवाने का आरोप है। इसके अलावा पुलिस ने बाइक पर निर्दल प्रत्याशी का स्टीकर लगाकर चल रहे 12 लोगों पर भी कार्रवाई की है। उनके विरुद्ध केस दर्ज करते हुए 11 बाइक जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन

सीओ सिटी रणविजय सिंह और लाइन बाजार एसओ जयप्रकाश सिंह ने गश्त के दौरान रसैना मोड़ के पास एकत्रित वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान आठ बाइक पर निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह का स्टीकर लगा हुआ था। आचार संहिता के उल्लंघन पर आठों बाइक व 500 स्टीकर जब्त कर लिए गए। छह लोगों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। सरायख्वाजा एसओ सुधीर कुमार आर्य ने फोर्स के साथ भ्रमण के दौरान सपा प्रत्याशी लकी यादव और निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह का स्टीकर बिजली के पोल पर चिपका पाया गया। सपा नेता जयहिंद यादव की ओर से भी स्टीकर चिपकाया गया था। पुलिस ने लकी यादव, जयहिंद यादव और धनंजय सिंह के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया। वहीं सिकरारा थाना क्षेत्र के शेरवां बाजार में धनंजय सिंह का स्टीकर लगा तीन बाइक जब्त करते हुए पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया।
विज्ञापन

गांव में पहुंची फोर्स, मचा हड़कंप
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के भिवरहां गांव में सोमवार की शाम अचानक भारी संख्या में पुलिस-पीएसी के जवानों के पहुंचने से हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिली थी आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए निर्दल प्रत्याशी के समर्थन में वाहनों का काफिला लेकर कुछ लोग प्रचार कर रहे हैं। एक वाहन पीएसी और पुलिस के जवानों ने गांव को घेरकर तलाशी शुरू की। मौके पर तीन लग्जरी वाहन पाए गए, मगर उसके अंदर कोई प्रचार सामग्री नहीं थी। चालक से पूछताछ कर और वाहनों की फोटो लेकर टीम लौट गई। तीनों वाहन सुल्तानपुर के दो चर्चित भाइयों के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed