फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against seven on death of injured

मारपीट में घायल की मौत पर सात के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 10 Jun 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Case filed against seven on death of injured
बदलापुर। थाना क्षेत्र के गजाधरपुर गांव में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में घायल अधेड़ की मौत के बाद पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज किया है। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। इसके मद्देनजर पीएसी तैनात की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।गजाधरपुर गांव में विवाद की शुरुआत तीन दिन पहले ही हो गई थी, मगर पुलिस ने इस मामले में सक्रियता नहीं दिखाई। नतीजा उसी विवाद में मंगलवार को भी दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। लाठी-डंडे से जमकर हुई मारपीट में घायल एक पक्ष के राधेश्याम यादव (45) की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी खबर मिलने के बाद गांव के लोगों ने बदलापुर थाने का घेराव किया। सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव सहित कई अन्य नेता भी थाने पहुंच गए। एएसपी ग्रामीण संजय राय ने उन्हें केस दर्ज कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आश्वस्त किया। इस पर ग्रामीण वापस तो लौट गए, लेकिन गांव में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए डेढ़ सेक्शन पीएसी लगाई गई है। इस मामले में पुलिस ने रामचंद्र यादव की तहरीर पर गांव के ही कैलाश, मनीष, महेंद्र प्रताप उपाध्याय, सूबेदार उपाध्याय, अमन उपाध्याय, आलोक उपाध्याय, आशुतोष उपाध्याय के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसओ राजेश यादव का कहना था कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

राधेश्याम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया
बदलापुर। गजाधरपुर गांव में मंगलवार को पुरानी रंजिश में मारपीट के दौरान राधेश्याम यादव की मौत से परिवार में कोहरत्रम मच गया है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की देर शाम शव उनके गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी विद्या देवी शव से लिपटकर दहाड़े मार कर रोने लगीं। राधेश्याम के मन में अपनी दोनों बेटियों अंकिता और अंतिमा के हाथ पीला करने की हसरत अधूरी रह गई। अंकिता इंटर और अंतिमा हाईस्कूल की छात्रा है। 22 जून को बेटे अंकित की शादी भी थी, मगर लॉक डाउन के कारण इसे नवंबर के लिए टाल दिया गया था। बहू लाने का सपना भी पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed