{"_id":"68c9ba448c022c275b0cf43f","slug":"case-filed-against-four-youths-who-made-reels-on-the-road-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-140753-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सड़क पर रील बनाने वाले चार युवकों के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सड़क पर रील बनाने वाले चार युवकों के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के टाईबीर मंदिर के पास सोमवार की शाम पुलिस चेकिंग के दौरान चार युवक अपनी गाड़ियां बीच सड़क पर खड़ी करके रील बना रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को पकड़ लिया और चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि नरहन हौंदवा निवासी सत्यनारायण यादव, नोनमटिया निवासी सतीश यादव, मोलनापुर निवासी मंदीप कुमार, लखेटापुर निवासी रोहित प्रजापति सड़क पर वाहनों को खड़ा कर रील बना रहे थे।
इस दौरान आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस की पूछताछ में चालक गाड़ियों के कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। जिसपर पुलिस ने दो स्कॉर्पियो और एक बुलेट सीज कर दिया तथा चालकों का चालान किया गया।