फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case against three for fraud in land case

Jaunpur News: भूमि मामले में धोखाधड़ी पर तीन के खिलाफ मुकदमा

Mon, 18 Nov 2024 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Case against three for fraud in land case
शहर कोतवाली के हमाम दरवाजा निवासी मेराज फातिमा पत्नी अनवर उल हक ने पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा से मिलकर पहले से बिकी हुई जमीन का दोबारा मुहायदा (एक संकल्प जो दो पक्ष के बीच होता है और जिसके द्वारा प्रत्येक पार्टी कुछ करने, न करने के लिए सहमत होती है) कर पैसे हड़प लेने पर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने शहर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मेराज फातिमा ने एसपी को दिए हुए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि पान दरीबा मोहल्ला निवासी रुकसाना फातिमा ने अपनी जमीन पैसे की आवश्यकता बताकर उसे मुहायदा कर दिया। उसने जब जमीन को बेचने की बात की तो वह टालमटोल करने लगी। कागजात की जांच कराई तो पता चला कि उक्त जमीन पहले ही बिक चुकी है। उसने रुकसाना और अन्य को दिए हुए पैसे की मांग की तो उसने गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी दी। एसपी ने शहर कोतवाली के पान दरीबा निवासी रुकसाना और उसके दोनों पुत्रों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि उक्त मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed