फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cardholders protesting for not getting ration

राशन न मिलने से खफा कार्डधारकों ने किया प्रदर्शन

Sun, 23 Aug 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Cardholders protesting for not getting ration
बदलापुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम बर्रैया की कोटे की दुकान से राशन न मिलने से खफा राशन कार्डधारकों ने रविवार को दुकान पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर ग्रामप्रधान मनोज सिंह ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कोविड-19 को देखते हुए कार्डधारकों में अतिरिक्त खाद्यान्न वितरण के लिए आया है। रविवार को कार्डधारक जब दुकान पर अनाज लेने पहुंचे तो कोटेदार दुकान पर ताला जड़ कर गायब हो गए। देखते ही देखते लोग जुट गए। सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक कोटेदार का इंतजार करते लोग मायूस हो गए। कार्डधारकों ने मौके पर कोटेदार के विरोध में नारेबाजी करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप लगाया कि पिछली बार निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया गया था। लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रवासी मजदूरों के लिए आये नि:शुल्क अनाज का भी मूल्य वसूल किया जाता है। राशन की दुकान पर रेटबोर्ड नहीं लगा है। जिससे लोगों को रेट, खाद्यान्न की मात्रा आदि की जानकारी नहीं हो पाती है। प्रदर्शन करने वालों में सितारा, निर्मला, सुभद्रा, रजनी, गीता, ज्योति, कमरुन्निशा, रिजवाना, परवीन बानो, नाजमा, शौकत अली, रामसेवक, राम आसरे, पुन्नवासी, चमेला देवी, सुशीला देवी, नीलकमल, राजकुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed