{"_id":"610d6ec98ebc3ec388151854","slug":"car-bike-collision-seven-injured-including-woman-jaunpur-news-vns604640575","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक की टक्कर, महिला समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-बाइक की टक्कर, महिला समेत सात घायल
विज्ञापन
सिकरारा थाना क्षेत्र के जौनपुर-प्रयागराज हाइवे पर आनापुर गांव के पास स्थित तालाब के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक और कार की सीधी टक्कर हो गई, जिसमें महिला समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी सिकरारा में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जौनपुर की ओर से प्रयागराज की तरफ जा रही कार आनापुर गांव के पास स्थित तालाब के पास पहुंची थी, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे से कार पुलिया से टकरा गई, वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान कार सवार आजमगढ़ जिले के पल्हनी गांव निवासी रामआसरे यादव ( 35) और उनकी पत्नी सीमा यादव (31) व उनके दोनों बच्चे आही(8) व सनी(10) सहित उनके परिवार का लड़का आयूष( 20 ) और बाइक सवार सुजानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर चेती निवासी उत्तम यादव(18) व बिजेंद्र यादव(25) घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में सभी को देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
शाहगंज क्षेत्र के दो स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में व्यापारी समेत दो लोग घायल हो गए। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने व्यापारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
नगर के कलेक्टर गंज मोहल्ला निवासी गुरु प्रसाद (70) शुक्रवार की सुबह अपनी गल्ला मंडी स्थित दुकान के सामने खड़े थे। इस बीच उधर से गुजर रही पिकअप वाहन ने व्यवसायी को चपेट में ले लिया। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। दूसरी ओर नगर के भादी खास मोहल्ला निवासी शहबाज (40) पुत्र अब्दुल खालिक बाजार से घर लौट रहे थे। भटियारी सराय के पास बाईक असंतुलित होकर गिरने से उसकी चपेट में आकर घायल हो गए।