फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cake cut, blanket distributed on Mulayam Singh's birthday

मुलायम के जन्मदिन पर केक काटा, कंबल बांटा

Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cake cut, blanket distributed on Mulayam Singh's birthday
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की जन्मदिवस के मौके पर प्रेमराजपुर स्थित वृद्धा आश्रम में वृद्धो? - फोटो : JAUNPUR
सपाजनों ने सोमवार को पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 83 वां जन्मदिन केक काट कर और कंबल बांट कर मनाया। इस दौरान जनपद में विभिन्न स्थानों पर मौजूद सपा कार्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के संरक्षक का जन्म दिन मनाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सदा कमजोर, गरीब, दलित व पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरशद खाँ, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव,उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, आदि उपस्थित रहे । सपा नेता मोहम्मद जावेद सिद्दीकी के नेतृत्व में वृद्धा आश्रम प्रेमराजपुर में कंबल वितरण और केक काटा गया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिला कार्यालय पर जन्मदिन मना। इस दौरान जिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को फल बांटा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रभानंद यादव, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, गुजरात प्रदेश महासचिव सुरेश चंद यादव, राहुल यादव,अरशद अंसारी, सलाउद्दीन आदि मौजूद रहे। मछलीशहर: सपा नेता राजेश यादव की अध्यक्षता में ब्लाक प्रमुख गोपेश यादव के जमालपुर आवास पर केक काट मोटरसाइकिल रैली निकाली गई जो सरायबीका ,मधुपुर व सूजानगंज आदि होते मछलीशहर में आकर समाप्त हुई। उधर तहसील में भी केक काटा गया। मड़ियाहूं: विधानसभा के शीतल गंज पार्टी कार्यालय पर पूर्व विधायक श्रद्धा यादव के नेतृत्व में केक काटा गया। इस अवसर पर कमला शंकर यादव, अताउल्लाह खान आदि मौजूद रहे। बरसठी: मड़ियाहूं एवं मछली शहर विधानसभा में जन्मदिन धूमधाम से मना। धर्मापुर क्षेत्र के कबिरुद्दीनपुर गांव में जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ उषा यादव के नेतृत्व में मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस मनाया गया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने असहायों में कंबल बांटा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, रत्नाकर चौबे, आदि मौजूद रहे। करंजाकला। गुलाबी देवी महाविद्यालय परिसर में केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, करंजाकला व्लाक अध्यक्ष अशोक यादव आदि मौजूद रहे। केराकत: सपा कार्यालय पर पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन मनाया गया। इस अवसर पर नीरज पहलवान , संजय सरोज, दिलीप कुमार, आदि मौजूद रहे। मुंगराबादशाहपुर: सपा कार्यालय मधुपुर में जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर पंकज मिश्र, राज मूर्ति सरोज आदि मौजूद रहे। जफराबाद: स्थानीय कस्बे में स्थित सपा कार्यालय पर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय,अजय त्रिपाठी, डॉ. सरफराज खान, सुशील दुबे, रमेश साहनी तथा संचालन शिवमूरत सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed