फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   By showing the fear of untimely death, in the name of tantra-mantra, jewellery worth Rs 1.5 lakh was duped.

Jaunpur News: अकाल मृत्यु का भय दिखाकर तंत्र-मंत्र के नाम पर डेढ़ लाख के जेवर ठगे

Sun, 04 Oct 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
By showing the fear of untimely death, in the name of tantra-mantra, jewellery worth Rs 1.5 lakh was duped.
खेतासराय। क्षेत्र के जैगहां फरीदपुर गांव में शुक्रवार दोपहर एक तांत्रिक ने परिवार में अकाल मृत्यु का भय दिखाकर जलपान दुकानदार को झांसे में ले लिया। तंत्र-मंत्र से संकट दूर करने और जेवर शुद्ध करने की बात कहकर वह करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने के जेवर लेकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन

फरीदपुर गांव निवासी राजेंद्र बिंद के अनुसार, वह जलपान की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार दोपहर एक युवक उनकी दुकान पर पहुंचा और अंडा खाने के बाद राजेंद्र को परिवार में अकाल मृत्यु होने का भय दिखाया। आरोप है कि उसकी बातों में आकर राजेंद्र ने उस पर विश्वास कर लिया। कथित तांत्रिक ने घर से चावल मंगवाकर तंत्र-मंत्र शुरू किया और परिवार पर आए संकट को दूर करने का दावा किया। इसके बाद उसने घर में रखे सोने के जेवर को शुद्ध करने की बात कही। राजेंद्र अपनी पुत्रवधू पुष्पा बिंद का मंगलसूत्र और कान की सोने की बालियां लेकर आए। तांत्रिक ने चावल के साथ जेवर रखकर झाड़-फूंक शुरू कर दी। कुछ देर बाद उसने गांव के बाहर जाकर तंत्र-मंत्र करने की बात कही और अपनी गाड़ी से वहां चला गया। उसने परिवार के लोगों को बताए गए स्थान पर पहुंचने के लिए कहा। परिजन जब बताए गए स्थान पर पहुंचे तो कथित तांत्रिक वहां नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद परिवार को जेवर लेकर फरार होने का एहसास हुआ। पीड़ितों के अनुसार जेवरों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed