फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bush found near community toilet, adverse entry to ADO Panchayat

तीन दिन में चालू कराएं ऑक्सीजन प्लांट : डीएम

Tue, 29 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bush found near community toilet, adverse entry to ADO Panchayat
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिला महिला अस्पताल में 62 लाख रुपये की लागत से बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में तीन दिन के भीतर ऑक्सीजन प्लांट चालू कराएं। डीएम ने करंजाकला के ग्राम पंचायत सिद्दीकपुर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सामुदायिक शौचालय के पास झाड़ियां उगी मिली। इस पर उन्होंने एडीओ पंचायत राजेश कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान डीएम को सीएमओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट से 100 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस दौरान सीएमएस एके शर्मा, उपायुक्त उद्योग एसएस रावत, इंजीनियर राजेश कुलकर्णी उपस्थित रहे। डीएम ने करंजाकला के ग्राम पंचायत सिद्दीकपुर का निरीक्षण किया। सामुदायिक शौचालय के पास झाड़ियां उगी मिलीं। इस पर उन्होंने एडीओ पंचायत राजेश कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। उन्होंने तालाब बनाए जाने के लिए जमीन देखी और खंड विकास अधिकारी रामदरश यादव एवं उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह को निर्देश दिया कि एक माह के भीतर गांव में एक मॉडल तालाब विकसित किया जाए। एडीओ को-आपरेटिव कृष्ण मुरारी, लेखपाल कृष्ण चंद्र, ग्राम प्रधान राम आसरे यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed