{"_id":"67701bc1f5eadeafca022b66","slug":"bullying-in-jaunpur-even-after-the-administration-gave-possession-the-goods-were-thrown-out-the-victims-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में दबंगई : प्रशासन द्वारा कब्जा दिलाने के बाद भी सामान निकालकर फेंका, पीड़ितों ने लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में दबंगई : प्रशासन द्वारा कब्जा दिलाने के बाद भी सामान निकालकर फेंका, पीड़ितों ने लगाई न्याय की गुहार
Sat, 28 Dec 2024 09:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 28 Dec 2024 09:09 PM IST
सार
कुसैला गांव में प्रशासन द्वारा कब्जा दिलाने के बावजूद घर में घुसकर सामान बाहर फेंकने का दुस्साहस ये दर्शा रहा है कि दबंगों को पुलिस का डर नहीं है। पीड़ित परिवार सहमा हुआ है और न्याय की गुहार लगा रहा है। घटना से जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
घर का सामान निकालते दबंग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
केराकत कोतवाली क्षेत्र के कुसैला गांव में प्रशासन द्वारा कब्जा दिलाए जाने के बावजूद दबंगों ने पीड़ित परिवार के घर में घुसकर सामान को बाहर फेंक दिया। पीड़िता और उसका परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि उसने भूमि व मकान का रजिस्टर्ड बैनामा 2022 में कराया था।
विज्ञापन
लेकिन गांव के कुछ दबंग, जिनका उस जमीन से कोई वास्ता नहीं है, बार-बार अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। मामला तहसील प्रशासन तक पहुंचा, जहां एसडीएम केराकत की टीम ने 15 दिसंबर को पुलिस बल के साथ मकान का कब्जा दिलाया और मामले का निस्तारण किया।
विज्ञापन
मकान का कब्जा मिलने के बाद जब पीड़िता का बेटा पंकज मौर्य थाने जा रहा था, तो रास्ते में अजय और रवि नामक व्यक्तियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पंकज की कार के शीशे तोड़ दिए और उसे गंभीर चोटें पहुचाई। मामले की सूचना थाना केराकत को दी गई, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय केवल एनसीआर दर्ज की।
विज्ञापन
बीती रात दबंगों ने फिर से कब्जा किए गए मकान का सामान बाहर फेंक दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार ने एसपी जौनपुर से न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में केराकत कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।