फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bullion trader beaten up by rowdies in Naupedwa market

Jaunpur News: नौपेड़वा बाजार में मनबढ़ों ने सराफा कारोबारी को पीटा

Sat, 21 Jun 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader beaten up by rowdies in Naupedwa market
बक्शा। नौपेड़वा बाजार में बीते बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार मनबढ़ों ने लाठी-डंडों से एक व्यापारी की पिटाई कर भाग गए। उन्हें चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार बीते मंगलवार की शाम बाजार के गल्लामंडी के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर आभूषण व्यवसायी दीपक केशरी (24) से वाद-विवाद व मारपीट हुई थी। इसी बात से नाराज मनबढ़ युवकों ने रात दस बजे लाठी-डंडों से दीपक पर हमला घायल कर दिया। घायलावस्था में उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। पीड़ित परिजन की तहरीर पर गोरियापुर गांव निवासी सूरज यादव, प्रिंस यादव, दीपक यादव सहित 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार भी कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

मेड़ तोड़ कर फसल बबार्द करने का आरोप
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के आसमानपट्टी गांव में दबंगों ने पैमाइश के बाद पथरगड्डी और मेड़बंदी कर तार उखाड़ दिया। इससे किसान की फसल बर्बाद हो गई। पुलिस के अनुसार पीड़ित किसान पंचम मौर्य ने उपजिलाधिकारी को सौंपे आवेदन में आरोप लगाया है कि सक्षम अधिकारी के आदेश के अनुपालन में लेखपाल और कानूनगो ने विवादित भूमि की पक्की पैमाइश और पत्थरगड्डी की। इसके बाद मेड़बंदी कर उसने अपने खेत की सुरक्षा के लिए तार और पोल से घेराबंदी की थी। विपक्षी के परिजन तीन दिन पहले जबरन खेत में घुसकर तार की घेराबंदी तोड़ दी, पोल उखाड़ कर फेंक दी। पूरी तरह फसल बर्बाद कर दी। इस पर उपजिलाधिकारी ने पुलिस को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। केराकत कोतवाल अवनीश राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed