फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BSP supremo angered by comments on the party workers

बसपा सुप्रीमो पर टिप्पणी से गुस्साए पार्टी कार्यकर्ता

Fri, 22 Jul 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 22 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
BSP supremo angered by comments on the party workers
बसपा सुप्रीमो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर खरका कालोनी तिराहे पर दयाशंकर सिंह का पुतला दहन करते पार्टी कार्यकर्ता।
बसपा की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर भाजपा से निष्कासित  प्रदेश उपाध्यक्ष की अभद्र टिप्पणी के विरोध में बसपा कार्यकर्ताओं ने घोर निंदा करते हुए जगह-जगह  दयाशंकर सिंह का पुतला जलाया। साथ ही दयाशंकर पर रासुका लगाने की मांग की। शहर में बसपा कार्यकर्ताओं ने खरका कालोनी तिराहे पर दयाशंकर सिंह का  पुतला जलाया।
विज्ञापन

 

इस मौके पर महंत अवधेश चंद्र भारद्वाज, संजीव भारती, यज्ञेश चतुर्वेेदी, चंचल ओझा, भोला शंकर, वीरेंद्र कुमार, कन्हैया चौबे, लक्ष्मीनारायण गौतम, स्थावर गौतम, सूरज मिश्रा, मुन् ना सिंह, रमेश भारतीय, राहुल, रतन कुमार, विकास कुमार, राय साहब, बृजेश , सुनील शंकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

खुटहन में कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया। इसके पहले बसपा कार्यकर्ताओ ंने सभा की। जिसे संबोधित करते वेद प्रकाश गौतम ने कहा कि नेताओं को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। सार्वजनिक रूप से माफी नही मांगी तो बसपाई आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस मौके पर विजय बहादुर यादव, सतीश कुमार, कृष्ण कुमार, राम सिंगार, उमेश, अभयराज, नंदलाल आदि मौजूद रहे। बक्शा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के धनियामऊ, भोलानगर में पार्टी के कार्यकर्ता बैठक कर भाजपा नेता के बयान की निंदा की। इस मौके पर अमित मिश्र, संतोष मिश्र, आनंद मिश्र, कृष्ण देव उपाध्याय, अच्छे लाल, लाल साहब आदि मौजूद रहे।

 

उधर मुंगराबादशाहपुर में बसपा के पूर्व मंत्री सुभाष पांडेय ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि बड़ बोले नेताओं का जवाब जनता देगी। मछलीशहर के बसपा नेता रईस अहमद खा ने कहा कि भाजपा का घिनौना चेहरा सबके सामने आ गया है।
 

कहा कि भाजपा नेता पर रासुका नही लगाया गया तो बसपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। खेतासराय में भी बसपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता दयाशंकर सिंह का पुतला दहन किया। 

उधर, बसपा प्रभारी मुंगराबादशाहपुर सुषमा पटेल मायावती पर की गई अभद्र टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंंदा की। उन्होंने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता वास करते हैें, बसपा समता समानता और न्याय प्रिय पार्टी है। इसके मुखिया पर इस तरह का घिनौना आरोप ठीक नही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed