{"_id":"5dbc07568ebc3e014b5fbe27","slug":"bsp-mp-reached-samajwadi-part-office-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः अचानक सपा कार्यालय पहुंचे बसपा सांसद, बीएसपी में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः अचानक सपा कार्यालय पहुंचे बसपा सांसद, बीएसपी में मची खलबली
Fri, 01 Nov 2019 04:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 01 Nov 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार रखते बसपा सदर सांसद श्याम सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न स्व. सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर अतिथि के रूप में गुरूवार को बसपा सांसद श्याम सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने देश की एकता अखंडता में सरदार पटेल के योगदान की चर्चा करते हुए खुले मंच से समाजवादी पार्टी के नीतियों की तारीफ किया।
उन्होंने कहा कि सपा के सहयोग से वह जौनपुर संसदीय सीट से सांसद चुने गए हैं, इसलिए सपा के कार्यक्रम में आए हैं और आगे भी आते रहेंगे। उधर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने इस पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो सांसद से पूछताछ की जाएगी कि क्यों और कैसे वह चले गए।
समाजवादी पार्टी एवं बसपा के गठबंधन में श्याम सिंह यादव जौनपुर सदर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़े और भाजपा प्रत्याशी को हरा कर उन्होंने जीत हासिल किया। बसपा और सपा का गठबंधन टूटने के बाद भी श्याम सिंह यादव का मोह सपा से भंग नहीं हुआ। उनका सपा नेताओं से मेलजोल, आना-जाना लगा रहा।

बसपा सांसद ने सपा नेताओं की प्रशंसा की
sp bsp
- फोटो : अमर उजाला
बसपा नेताओं में उस समय खलबली मच गई जब समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्याम सिंह यादव गुरुवार को पहुंच गए और सपा नेताओं की प्रशंसा की। यह अलग बात है कि समाजवादी पार्टी ने अपने विज्ञप्ति में उनकी मौजूदगी का जिक्र नहीं किया है, लेकिन सांसद पत्रकारों के कैमरे में कैद जरूर हो गए।
उनसे जब पत्रकारों ने पूछा कि बसपा सांसद होने के बावजूद सपा के कार्यक्रम में उनका आना कहां तक उचित है तो उन्होंने कहा कि सपा के सहयोग से ही वह सांसद निर्वाचित हुए हैं, वह आएं है और आगे भी सपा के कार्यक्रमों में आते रहेंगे। इसे लेकर बसपा में खलबली मची हुई है।
नाम नहीं छापने की शर्त पर बसपा नेताओं ने बताया कि बसपा के कार्यक्रम में सांसद कम ही आते हैं लेकिन सपा के हर कार्यक्रम में उनके आने- जने से बसपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा हो रहा है। जो भी हो उधर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।