फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BSNL network comes to a standstill as soon as there is power cut.

Jaunpur News: बिजली कटते ही ठप हो जाता है बीएसएनएल का नेटवर्क

Thu, 12 Oct 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
BSNL network comes to a standstill as soon as there is power cut.
राजाबाजार। राजाबाजार और आसपास के इलाके में बीएसएनएल के नेटवर्क में खराबी से लोग परेशान हैं। जैसे ही बिजली कटती है, मोबाइल का नेटवर्क गायब हो जाता है। इससे कार्यालयों में कामकाज प्रभावित होता है। यही नहीं, आम उपभोक्ता भी परेशान होते हैं।
विज्ञापन

महराजगंज-सुजानगंज मार्ग पर महराजगंज पुराना थाना के बगल स्थित टेलीफोन एक्सचेंज स्थित है। यह क्षेत्र का सबसे बड़ा एक्सचेंज माना जाता है। गद्दोपुर बीएसएनएल टाॅवर की भी यही हालत है। आरोप है कि बिजली कटने पर एक्सचेंज में जनरेटर नहीं चलाया जाता है। मोबाइल उपभोक्ताओं द्वारा नंबर लगाने पर बार-बार नेटवर्क गायब हो जाता है। फोन मिलने के बाद भी एक-दूसरे से बात नहीं हो पा रही है। राजाबाजार का बीएसएनएल टाॅवर में हमेशा ताला लटकता रहता है। उपभोक्ता सुनील कुमार, सतीश पांडेय, एचएल यादव, अखिलेश यादव, सुशील श्रीवास्तव, गोकुलनाथ, केशरी प्रसाद आदि ने बताया कि बीएसएनएल नेटवर्क न होने के कारण उन्हें दूसरी कंपनियों का कनेक्शन लेना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्वास्थ्य विभाग में तैनात आशा बहुओं की होती है। गांव से लेकर जिला अस्पताल तक गर्भवती महिला व उनकी डिलवरी लेकर काम करने वाली आशा बहुओ को बीएसएनएल की सिम दिया गया है। क्षेत्र के आशा संघ अध्यक्ष एमएम पटेल व विद्यावती, कलावती, आशा यादव, सिंदू सिंह, मालती रेखा, किरन का कहना है कि बीएसएनएल का नेटवर्क ध्वस्त रहने के कारण परेशानी होती है।
विज्ञापन

एसडीओ बदलापुर रवींद्र का कहना है कि महराजगंज टाॅवर पर एक सप्ताह के भीतर बैट्री की व्यवस्था हो जाएगी। चौबीस घंटे की व्यवस्था बहाल हो जाएगी। राजाबाजार और गद्दोपुर के लिए अभी समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed