फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   brutal murder of young man from Prayagraj who went to wedding procession

Jaunpur: बरात में गए प्रयागराज के युवक की नर्मम हत्या, झाड़ी में फेंका शव, पास में ही मिली बाइक

Thu, 23 Feb 2023 04:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Feb 2023 04:02 PM IST
सार

जौनपुर के पुरेसवा गांव स्थित तालाब किनारे झाड़ी में गुरुवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त प्रयागराज जिले के बैरहना पतैया गांव निवासी सर्वजीत तिवारी(36)  के रूप में हुई। वह बुधवार शाम एक बरात में गया था। 

विज्ञापन
brutal murder of young man from Prayagraj who went to wedding procession
सर्वजीत तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के पुरेसवा गांव स्थित तालाब किनारे झाड़ी में गुरुवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या की गई थी। ग्रामीणोंकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाना क्षेत्र के बैरहना पतैया गांव निवासी सर्वजीत तिवारी (36) के रूप में हुई।

विज्ञापन


परिजनों को सूचित कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल के बगल में सर्वजीत की बाइक मिली। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सर्वजीत बुधवार शाम बाइक से भदोही के नागमलपुर गांव में बरात के लिए निकला था। रात में घर न आने पर परिजन फोन करने लगे तो उसका मोबाइल बंद था। 
विज्ञापन


पुरेसवा के ग्रामीणों के अनुसार सुबह तालाब के पास गए तो बाइक गिरी दिखी। वहां पहुंचे तो झाड़ी में युवक का शव दिखा। जानकारी लगते ही मौके पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एसओ दिनेश कुमार, एसआई राजकुमार यादव ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी जेब से उसका टूटा हुआ मोबाइल मिला उसके आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर काफी खून भी गिरा था। आशंका है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है। सर्वजीत के दो बच्चे हैं। पत्नी कंचन देवी गांव के ही विद्यालय में शिक्षामित्र है। घटना के बाद परिजनों में रो-रोकर बुरा है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed