फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brothers are being suspected of killing their sister and brother-in-law

भाईयों पर ही अपने बहन व बहनोई की हत्या करने का जताया जा रहा शक

Wed, 04 May 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Brothers are being suspected of killing their sister and brother-in-law
मड़ियाहूं। साहोपट्टी गांव अपने भाई की खोजबीन करने पहुंचे युवक ने भाई के साले पर ही संपत्ति के लिए भाई और भाभी की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

यह मामला तब प्रकाश में आया जब ग्राम जहानगंज जिला फर्रुखाबाद निवासी बृजेंद्र कटियार साहोपट्टी स्थित अपने भाई सतेंद्र कटियार के ससुराल पहुंचा। गांव वालों से प्राप्त सूचना के आधार पर उसने पुलिस को तहरीर दी। बृजेंद्र ने तहरीर दे है कि उसके भाई सतेंद्र कटियार की शादी 5 वर्ष पहले मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के साहोपट्टी निवासी पूनम पटेल पुत्री जय मूरत पटेल के साथ हुई थी। शादी के बाद पूनम व सतेंद्र जहानगंज में रहने लगे। करीब एक वर्ष पहले सत्येंद्र अपने हिस्से की सारी जमीन व मकान बेचकर अपने ससुराल साहोपट्टी में आकर रहने लगे। लेकिन 20 मार्च के बाद से सतेंद्र से फोन पर बात नहीं ह्रुइ। तब वह साहोपट्टी आया। लेकिन भाई सतेंद्र और उसकी पत्नी पूनम का कोई सुराग नहीं लगा। बताया है कि इस दौरान गांव के लोगों ने आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि सत्येंद्र के साले ने ही रुपये के लालच में दोस्तों के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी। बृजेंद्र की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed