फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brother attacked sister with scissors, condition critical

Jaunpur News: भाई ने बहन बहन पर किया कैंची से हमला, हालत गंभीर

Thu, 22 Jun 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Brother attacked sister with scissors, condition critical
कस्बे स्थित अपने मायके में रह रही एक महिला पर उसके भाई ने बुधवार को कैंची से हमला कर दिया। बहन के शरीर में 14 स्थानों पर चोट आई। परिवार के अन्य सदस्यों ने घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। आरोपी भाई ने खुद थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया।
विज्ञापन

मीरगंज कस्बा में हसीना बानो (35) कई साल से अपने बेटे सोनू के साथ मायके में रहती है। यहां उसके भाई से कई बार विवाद भी हो चुका है। बुधवार की सुबह आठ बजे हसीना का बेटा सोनू पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान उसके मामा अमीन तेज आवाज में गाना सुनने लगे। इस पर सोनू ने विरोध किया तो उसके मामा ने उस पर हमला करने के लिए दौड़ाया। बचाव करने पहुंची हसीना पर ही भाई ने हमला कर दिया। कई जगह उसने वार किया। घायल हसीना इलाज कराने पहुंची तो पता चला कि 14 जगह चोट आई है। घायल हसीना एक प्राइवेट अस्पताल गई जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि भाई ने बहन पर हमला करके घायल किया है। आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed