फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Broke the broker with a ticket of Rs 13.66 lakh

13.66 लाख रुपये के टिकट के साथ दलाल को दबोचा

Tue, 08 Sep 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Broke the broker with a ticket of Rs 13.66 lakh
शाहगंज। रेलवे सुरक्षा बल ने सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर बाजार में छापामारी कर एक टिकट दलाल को पकड़ा। उसके पास से करीब चौदह लाख रुपये मूल्य के सैकड़ों टिकट बरामद हुए। पूछताछ के बाद रेलवे एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार के आजाद चौक पर स्थित प्रकाश मोबाइल सेंटर पर छापेमारी की। वहां से निखिल बरनवाल को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से मिले दो मोबाइल में रेलवे के साफ्टवेयर मास्टर लिस्ट की मदद से टिकट बनाने का भंडाफोड़ हुआ। दोनों मोबाइल से कुल 836 टिकट बनाए गए थे, जिसकी कीमत करीब 13.66 लाख रुपये है। आरोपी को रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया है। टीम में एसआई प्रभु नारायण, प्रशिक्षु एसआई अनिल कुमार, एएसआई आरएल किस्कू, कांस्टेबल संजय यादव, ओंकार मौर्य, केके शर्मा, जय प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed