फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bring to nine the account of 12 thousand construction workers money to disaster relie

12 हजार निर्माण श्रमिकों के खाते में नौ को आएगी आपदा राहत की धनराशि

Mon, 07 Jun 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bring to nine the account of 12 thousand construction workers money to disaster relie
आपदा राहत सहायता योजना से नौ जून को 12 हजार 408 पंजीकृत और नवीनीकृत निर्माण श्रमिक लाभांवित होंगे। मुख्यमंत्री सीधे उनके खाते में आनलाइन धनराशि भेजेंगे, इसके लिए श्रम विभाग तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण में श्रम विभाग में पंजीकृत एवं नवीनीकृत निर्माण श्रमिकों को आजीविका चलाने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए सरकार ने आपदा राहत योजना का संचालन किया है, जिसके तहत निर्माण श्रमिकों को एक हजार रुपये देने का प्राविधान किया गया है। योजना को परवान चढ़ाने में श्रम विभाग जुटा है, लेकिन अभी तक वह 20 हजार 908 श्रमिकों का ही चयन कर पाया है। इनमें 12 हजार 408 निर्माण श्रमिकों को लाभांवित करने के लिए पूरी तरह तैयारी की जा चुकी है। इन श्रमिकों के खाते में नौ जून को आनलाइन मुख्यमंत्री योजना की धनराशि भेजेंगे, जबकि शेष आठ हजार 500 लाभार्थियों की सूची स्वीकृत करने के लिए शासन को भेजी गई है, जिनको इसके बाद लाभांवित किया जाएगा। श्रम विभाग में पंजीकृत एवं नवीनीकृत निर्माण श्रमिकों की संख्या 60 हजार है, जिनको योजना का लाभ मिलना है।
विज्ञापन

- जनप्रतिनिधि 15 श्रमिकों को देंगे योजना का प्रमाणपत्र
जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में नौ जून को 15 श्रमिकों को योजना का प्रमाण पत्र बांटा जाएगा, जिसका चयन जिम्मेदारों ने कर लिया है। इनमें प्रेमापुर की रेनू, भकुरा के घनश्याम, चकवा जमुहाई के दिलीप यादव, बभनौली रामचंदर, खपरहा के बांकेलाल, अहिरौली के बृजेश, भभौरी के बाबूराम व मुनक्का,चकवां के ओमप्रकाश, सब्बेपुर के सुरेंद्र कुमार जैसवार व बंदना और पाखरिया की रेखा आदि हैं। इन श्रमिकों को जिले के सभी सांसद, विधायक, मंत्री व एमएलसी प्रमाण पत्र बांटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
- मुख्यमंत्री नौ जून को लखनऊ से आन लाइन आपदा राहत सहायता योजना के तहत श्रमिकों के खाते में एक हजार रुपया भेजेंगे, इसके लिए जिले में 12 हजार 408 लाभार्थियों का चयन किया गया है, जिनके खाते में योजना की धनराशि पहुंचेगी। उसी दिन जिले स्तर पर एनआईसी में सभी सांसद, विधायक, मंत्री एमएलसी 15 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बाटेंगे। - कुलदीप सिंह - सहायक श्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed