{"_id":"c9d8a0fb07460f2df6bd785eeb9e1026","slug":"brake-clogging-bolero-fired-killing-two-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक जाम होने से बोलेरो पलटी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेक जाम होने से बोलेरो पलटी, दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Thu, 21 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास ब्रेक जाम होने से एक बोलेरो मंगलवार की देर रात अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार चालक सहित पांच लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। साथ ही चालक की हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के कोशैला गांव से मंगलवार की शाम आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के करियागोपालपुर गांव में बारात गई थी। द्वाराचार का कार्यक्रम हो रहा था,तभी बारिश होने लगी।
विज्ञापन
द्वारचार का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बारातियों को भोजन कराया गया। भोजन करने के बाद बोलेरो बारातियों को बैठाकर वापस आ रही थी।
वह केराकत कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास लगभग एक बजे पहुंची थी कि तभी बोलेरो का ब्रेक जाम हो गया। जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई।
बोलेरो में सवार चोलापुर थाना क्षेत्र के गोपपुर गांव निवासी विश्वनाथ यादव (65) सहित कोशैला गांव निवासी सुशील यादव (26), जयसिंह यादव (25), राजेश मौर्या (25) और खरगसेनपुर गांव निवासी राम समुझ यादव (60)गंभीर रुप
से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसएसआई भइया छविनाथ सिंह ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत भर्ती कराया। इस दौरान चिकित्सकों ने विश्वनाथ यादव व सुशील यादव को मृत घोषित कर दिया।
साथ ही हालत नाजुक देखते हुए चालक जयसिंह यादव को वाराणसी रेफर कर दिया।