{"_id":"6117c27f8ebc3ee09228e55f","slug":"boyfriend-s-hair-cut-with-scissors-who-came-to-meet-girlfriend-video-viral-jaunpur-news-vns6060159144","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी का कैंची से काटा बाल,वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी का कैंची से काटा बाल,वीडियो वायरल
विज्ञापन
जौनपुर के सिकरारा में शुक्रवार की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। नाराज ग्रामीणों ने प्रेमी के बाल काट दिए और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। हालांकि अब वीडियो वायरल होने के बाद गांव के लोग कार्रवाई से बचने के लिए चुप्पी साध लिए हैं। वहीं, वायरल वीडियो में ग्रामीण एक युवक का बाल कैंची से काटते नजर आ रहे हैं। जबकि युवक रोता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए शुक्रवार की देर रात प्रेमिका के गांव गया था। जहां ग्रामीणों ने शक होने पर उसे पकड़ लिया।
इसके बाद ग्रामीणों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं एकजुट हुए गांव के लोगों ने प्रेमी के बाल को कैंची से काट दिए, फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष सैय्यद हुसैन मुंतजर ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। फिलहाल, किसी ने इस तरह की कोई शिकायत नहीं की है।