फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Body of boy missing since morning found after six hours; injury marks on the body.

Jaunpur News: सुबह से लापता बालक का छह घंटे बाद मिला शव, शरीर पर थे चोट के निशान

Sat, 20 Jun 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Body of boy missing since morning found after six hours; injury marks on the body.
हत्या- मृतक आरुष यादव की फाइल फोटो
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव में शुक्रवार की शाम 4 बजे घर से 500 मीटर दूर आरुष यादव (14) का शव मिला। मृतक के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि वीडियोग्राॅफी और डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिपरा गांव निवासी सुरेश यादव ने बताया कि इकलौता पुत्र आरुष यादव (14) शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे पाही पर भोजन करने के बाद घर से निकला था, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। शाम करीब चार बजे गांव से लगभग 500 मीटर दूर बंधे के पास जंगल में एक किशोर का शव होने की सूचना मिली। ग्रामीणों ने शव की पहचान आरुष यादव के रूप में की।
विज्ञापन

शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को मृतक की जेब से एक माचिस, शव के पास से बीड़ी का एक बंडल बरामद हुआ है। क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि बच्चे के शरीर पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

हत्या- मृतक आरुष यादव की फाइल फोटो

हत्या- मृतक आरुष यादव की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed