फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Body found in the well of a married woman missing since two days

दो दिन से लापता विवाहिता की कुएं में मिली लाश...

Sun, 25 Oct 2020 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Body found in the well of a married woman missing since two days
बरसठी। थाना क्षेत्र के खरगापुर (खोइरी) गांव में दो दिन से लापता विवाहिता की कुएं में लाश मिली है। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पति, सास, ननद समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

भदोही के सुरियांवा थाना अंतर्गत हरजुपुर ग्राम निवासी दिनेश चंद मिश्रा की पुत्री पिंकी (24) की शादी वर्ष 2018 में बरसठी थाना के खोइरी (खरगापुर) के संदीप शुक्ला के साथ हुई थी। विवाहिता के भाई अमित मिश्रा के मुताबिक शादी के बाद से ही दहेज में कम रकम मिलने से पिंकी को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। दो लाख रुपये की बराबर मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। दो दिन से पिंकी का पता नहीं था। शव मिलने की सूचना पर सीओ राजेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार संतोष सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed