फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   blood donation in satsang

110 निरंकारी भक्तों ने किया रक्तदान

Sun, 24 Apr 2016 07:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 24 Apr 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
blood donation in satsang
खुटहन के निरंकारी सतसंग भवन मदरहा में रक्तदान करते लोग।
 युग प्रवर्तक बाबा गुरवचन सिंह के स्मृति और मानव एकता दिवस के अवसर पर रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन मदरहां के प्रांगण में रक्तदान शिविर लगाए गए। इस दौरान 110 निरंकारी भक्तों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


रक्तदान शिविर का उद्घाटन ऊर्जा एवं नियोजक राज्य मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने किया। जोनल इंचार्ज जेएन पाण्डेय ने कहा कि रक्त नालियों में नहीं बल्कि इंसान की नाड़ियों में बहे’’ सदगुरू के इस संदेश को रक्तदाताओं ने जीवन्त कर दिखाया है।
विज्ञापन


निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की आज्ञा से निरंकारी मिशन रक्तदान शिविरों का आयोजन करता है। जिनमें प्रभु प्रेमी हजारो की संख्या में रक्तदान करते हैं। इन महात्माओं के हृदय में एक ही भावना रहती है कि रक्त की कमी से किसी की जान नहीं जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान से जीवन दान मिलता है। उन्होनें कहा कि संत निरंकारी मिशन हर वर्ष 24 अप्रैल को पूर्व गुरू प्रवर्तक बाबा गुरवचन सिंह जी महाराज के अमूल्य जीवन से प्रेरणा लेने के लिए मानव एकता दिवस मनाता है।

इसी दिन बाबा गुरबचन सिंह जी को कुछ अराजक तत्वों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। तभी से निरंकारी मिशन के इतिहास में लगातार पूरे विश्व में 24 अप्रैल को रक्तदान होता है।


इस अवसर पर वरिष्ठ फिजीशियन परामर्शदाता डा. एस दास व डा. आलोक मणि त्रिपाठी और उनकी टीम ने शिविर में लोगों का रक्त निाकला। कार्यक्त्रस्म में शंकर दयाल, घनश्याम, जैनू राम, राजेश प्रजापति, सुखदेव सिंह, श्यामलाल साहू, उदयनारायण जायसवाल, राजबहादुर, प्रीतम, पिन्टू व प्रमोद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed