फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Blood donation camp ends, more than 200 units of blood donated

Jaunpur News: रक्तदान शिविर का समापन, 200 से अधिक यूनिट रक्तदान

Sun, 19 Mar 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Blood donation camp ends, more than 200 units of blood donated
जौनपुर। रोटरी इंटरनेशनल की इकाई रोट्रैक्ट क्लब द्वारा आयोजित सात दिवसीय रक्तदान महादान शिविर का भव्य समापन रविवार को आइएमए चैरिटेबल ब्लड बैंक में किया गया। रोट्रैक्ट क्लब द्वारा आयोजित सात दिवसीय रक्तदान महादान के इनडोर व आउटडोर कैंप में युवाओं, विद्यार्थी वर्ग एवं समाजसेवियों के सहयोग से कुल 200 से अधिक अधिक रक्तदान किया गया। रोट्रैक्ट क्लब अध्यक्ष कुंवर शेखर गुप्ता, कोर सदस्य पवन प्रजापति समेत तमाम अन्य लोगों ने रक्तदान किया। रक्तयोद्धाओं को उत्तरप्रदेश लोक सेवा सदस्य प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी, रोटरी क्लब संरक्षक श्याम बहादुर सिंह, आइएमए प्रेसीडेंट डॉ.अरुण कुमार मिश्रा, ब्लड बैंक इंचार्ज मेजर डॉ.एके मौर्य, खझड़ी सम्राट सत्य प्रकाश, रोट्रैक्ट क्लब चेयरमैन विवेक सेठी, रोटरी क्लब अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता का उद्बोधन एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस मौके पर सचिव कुलदीप योगी, शिवानी ओझा, पूर्णिमा भारती, रिचा तिवारी, हिमांशी राय, संजना यादव, ज्योति सिंह, कमलेश कुमार, विक्रम सिंह, रोटरी क्लब से पूर्व अध्यक्ष केके मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed