फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Black fungus Jaunpur man dies during treatment in KGMU Lucknow fear in villagers

ब्लैक फंगस: जौनपुर के 27 साल के युवक की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत, गांव में छाया मातम

Fri, 28 May 2021 10:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 May 2021 10:10 PM IST
सार

कोरोना से ठीक होने के बाद वह ब्लैक फंगस की चपेट में आए जौनपुर जिले के एक शख्स ने लखनऊ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।  निधन की खबर से गांव में सन्नाटा पसर गया। युवक की उम्र मात्र 27 साल थी। 

विज्ञापन
Black fungus Jaunpur man dies during treatment in KGMU Lucknow fear in villagers
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस का असर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बढ़ने लगा है। ब्लैक फंगस से जिले के व्यक्ति की पहली मौत हुई। सिंगरामऊ के बरैया गांव निवासी युवक का लखनऊ में उपचार चल रहा था। मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। ब्लैक फंगस से मौत के चलते ग्रामीण भी सहमे हुए हैं।

विज्ञापन


बरैया गांव निवासी विवेक सिंह ( 27)  की करीब 28 दिन पहले तबीयत खराब हुई थी। जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। कुछ दिनों तक इलाज जौनपुर में हुआ। इसके बाद उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां कोरोना से ठीक होने के बाद वह ब्लैक फंगस की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन


इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात उनका निधन हो गया। निधन की खबर से गांव में सन्नाटा पसर गया। विवेक के पिता लल्लू सिंह की 14 वर्ष पहले सरदारनगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बड़े भाई बृजेश सिंह की एक वर्ष पहले प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। घर में सिर्फ मां ऊषा देवी (52), भाभी अनुपम सिंह (30), भतीजी काव्या (7) और रुद्र प्रताप (4) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक ही पूरे परिवार का सहारा थे। अब उनके निधन से यह डोर भी टूट गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ था। विवेक की मां बच्चों के भविष्य और गृहस्थी चलाने की चिंता में बार-बार बेहोश हो रही थीं। गौरतलब है कि जौनपुर जिले  के अलग- अलग इलाकों से ब्लैक फंगस के नौ मरीज मिले हैं। इनमें से छह का उपचार वाराणसी और तीन का उपचार लखनऊ के अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed