फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BKU farmers about the problems of the voice

किसान समस्याओं को लेकर भाकियू ने की आवाज बुलंद

Thu, 21 Jan 2016 12:48 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Thu, 21 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
BKU farmers about the problems of the voice
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किसान एवं गरीबों की समस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि देश के किसानों के लिए अलग से कृषि कोष बनाया जाए। जिससे दैवीय आपदाओं से किसानों के हित की रक्षा की जा सके। कहा कि किसानों को
विज्ञापन


नियमित रूप से 16 घंटे बिजली उपल्बध कराई जाए। किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाए। सूखा राहत चेक शेष बचे हुए किसानाें को तत्काल दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जाब कार्ड धारकों को एक वर्ष में 200 दिन तक
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिवार्य रूप से रोजगार दिया जाए। संसद में कृषि बजट लाया जाए। किसान दिवस के दिन किसानों की समस्याओं पर ही चर्चा होनी चाहिए और किसानों के बैठने के लिए भी व्यवस्था की जाए। धरना प्रदर्शन में समरजीत, राजबली, श्रीराम,


 बाबू राम पटेल, राम आसरे गौतम, विनोद दुबे, धर्मराज, सत्य प्रकाश, मोलई राम, पारसनाथ, आरपी सिंह, खलील, शैलेश, सविता, सरोजा, दुर्गावती, लीलावती, संगीता, सीता, सरस्वती, द्रोपती, पनदेई, जड़ावती, हीरावती, रीता, शीला, विमला, प्रेमा आदि मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन राम अछैवर पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed