{"_id":"650d860a45a3940e9809f528","slug":"bjp-workers-clashed-in-police-station-in-jaunpur-mandal-president-abused-booth-president-and-his-wife-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: थाने में भिड़े भाजपाई, एसओ के सामने ही मंडल अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष और उसकी पत्नी को दी गाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: थाने में भिड़े भाजपाई, एसओ के सामने ही मंडल अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष और उसकी पत्नी को दी गाली
Fri, 22 Sep 2023 05:48 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 22 Sep 2023 05:48 PM IST
सार
यूपी के जौनपुर जिले के बरसठी थाने में शुक्रवार को दो भाजपाई आमने-सामने हो गए। जमीन विवाद के एक मामले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष व उसकी पत्नी को गाली दे दी।
विज्ञापन
जौनपुर के बरसठी थाने का मामला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के परियत गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो दिन पहले दोनों पक्ष थाने पहुंचा था। वहां बातचीत के दौरान एसओ के सामने ही भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष और उसकी पत्नी को गाली दे दी। इस मामले में बूथ अध्यक्ष के पत्नी की तरफ से दी गई गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
परियत गांव में भाजपा के मंडल अध्यक्ष केपी मिश्रा व बूथ अध्यक्ष काजू पाठक के बीच जमीन का विवाद है। दो दिन पहले ही कब्जे को लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंचा। वहां एसओ गोविंद देव मिश्रा के सामने ही दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने लगा।
विज्ञापन
इसी बीच आरोप है कि मंडल अध्यक्ष केपी मिश्रा ने बूथ अध्यक्ष औरउसकी पत्नी को गाली दे दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद इस मामले में बूथ अध्यक्ष काजू पाठक की पत्नी सीता पाठक की तहरीर पर पुलिस ने मंडल अध्यक्ष केपी मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन