फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP will form government in UP with full majority more than 300 seats said Deputy CM keshav prasad maurya

यूपी: यूपी में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा, जीतेगी 300 से अधिक सीटें- डिप्टी सीएम

Fri, 12 Nov 2021 12:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 12 Nov 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
BJP will form government in UP with full majority more than 300 seats said Deputy CM keshav prasad maurya
जौनपुर में डिप्टी सीएम का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में समान रूप से सबका विकास किया जा रहा है। भाजपा आगामी चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनागी। वह वाराणसी में शुक्रवार को होने वाली भाजपा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेने सड़क मार्ग से जाते समय जौनपुर में लाइन बाजार तिराहे पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश की सभी सड़कें गड्डा मुक्त होंगी। इसके लिए 15 दिन का समय बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में खाद की कोई किल्लत नहीं हैं। इस दौरान डिप्टी सीएम का भाजपा जौनपुर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अगुवाई में स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इसके पहले लखनऊ से आते समय जिले की सीमा में प्रवेश करते ही बछुआर गांव के पास बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र की अगुवाई में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के सिंगरामऊ मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्य, सुरेश चौहान, बद्री नारायण शास्त्री, विनोद तिवारी, राकेश तिवारी प्रधान, संजय सिंह प्रधान, अंबुज तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम बदलापुर लालचंद, सीओ चोब सिंह, थानाध्यक्ष रामायण यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के अलावा सड़क मार्ग से भाजपा के प्रदेश मंत्री संजय राय भी वाराणसी के लिए रवाना हुए हैं। जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक होनी है। भाजपा की यह बैठक मिशन यूपी 2022 को लेकर आयोजित की गई है। इसमें दो सत्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed