फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP's Jan Vishwas Yatra will pass through Jaunpur

जौनपुर से होकर गुजरेगी भाजपा की जन विश्वास यात्रा

Sun, 19 Dec 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
BJP's Jan Vishwas Yatra will pass through Jaunpur
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी 19 दिसंबर को प्रदेश के छह स्थानों से अपनी जन विश्वास यात्रा शुरू करने जा रही है। गाजीपुर से शुरू हो रही यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा किया जाएगा। 30 दिसंबर को वाराणसी के रास्ते आएंगे। इसके बाद एक जनवरी तक विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करेंगी। रात में यात्रा शाहगंज में रुकेगी। अगले दिन दो जनवरी को सुल्तानपुर की ओर रवाना हो जाएंगी। प्रदेश यात्रा प्रमुख व एमएलसी विद्या सागर सोनकर ने बताया कि यह यात्रा 19 दिसंबर को गाजीपुर से शुरू होकर चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, भदोही, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर होते हुए अमेठी में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के पूर्व निकाली जाने वाली इन यात्राओं के माध्यम से भाजपा केंद्र सरकार की 7.5 वर्षों की उपलब्धि और 5 वर्षों की प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएगी। कार्यकर्ता अपने जनपदों में इसकी तैयारी करें। यह यात्रा जातिवाद, तुष्टिकरण और वंशवाद की सीमाओं को तोड़ देगी। उन्होंने बताया छह यात्राएं प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed