फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP's Jan Vishwas Yatra will come today

आज आएगी भाजपा की जन विश्वास यात्रा

Thu, 30 Dec 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP's Jan Vishwas Yatra will come today
गाजीपुर से शुरू हुई भाजपा की जन विश्वास यात्रा 30 दिसंबर को जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। यह यात्रा तीन दिनों तक जिले में रहेगी। इसके बाद सुल्तानपुर जाएगी। इसकी तैयारी में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता लगे हुए हैं।
विज्ञापन

वाराणसी के रास्ते भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनपद की सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा के साथ राज्यमंत्री डा. धर्मवीर प्रजापति, सांसद कौशांबी विनोद सोनकर होंगे। अपराह्न तीन बजे इस यात्रा में जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल शामिल होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि कि जन विश्वास यात्रा पहले दिन जफराबाद और केराकत विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी। रात में केराकत में विश्राम होगा। इसके बाद 31 दिसंबर को यात्रा जौनपुर, मछलीशहर और मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी। दूसरे दिन यात्रा के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी, सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता होंगे। जिनका कार्यक्रम तय किया जा रहा है। दूसरे दिन भाजपा की जन विश्वास यात्रा रात में मछलीशहर में विश्राम करेगी। एक जनवरी को यह यात्रा मुंगराबादशाहपुर, बदलापुर होते हुए शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी और यहीं रात में विश्राम होगा। यात्रा के दौरान स्वागत और सभा का कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद दो जनवरी को यात्रा सुल्तानपुर के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed