फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP members took out a foot march and highlighted the government's achievements.

Jaunpur News: भाजपाइयों ने पदयात्रा निकाल गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Thu, 18 Jun 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
BJP members took out a foot march and highlighted the government's achievements.
बदलापुर, क्षेत्र के मिरशादपुर गांव में विधायक रमेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में पद यात्रा निकालते
बदलापुर। भाजपाइयों ने बुधवार की देर शाम विधायक रमेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में पदयात्रा निकालकर जहां केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के राम लीला मैदान मिरशादपुर में आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए बदलापुर से भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन व गरीब कल्याण के रूप में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार इन बारह वर्षों में तमाम योजनाओं को चलाकर गरीबों के उत्थान का कार्य किया है।
इसके बाद उक्त स्थल से शहीद स्मारक स्थल धनियामऊ तक पद यात्रा निकालकर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया तथा पौध रोपण कर पर्यावरण को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया। रात में प्राथमिक विद्यालय धनियामऊ में आयोजित जन चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनते हुए विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा निषाद, बीडीओ धर्मेंद्र प्रसाद द्विवेदी, डॉ अरविंद पांडेय, रणजीत सिंह, दुर्गेश तिवारी, शनि शुक्ल, सिद्धार्थ सिंह, दूधनाथ,अमित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed