फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP members demonstrated at seven locations

भाजपाजनों ने सात थानों पर किया प्रदर्शन

Wed, 13 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
BJP members demonstrated at seven locations
केराकत थाना परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर।
 प्रदेश में बढ़ रहे अपराध के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरायख्वाजा, खुटहन, सिकरारा, सुजानगंज, मड़ियाहूं, मीरगंज, केराकत थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसओ को सौंपा।
विज्ञापन


करंजाकला: जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरायख्वाजा थाना परिसर में प्रदर्शन बढ़ रहे अपराध की निंदा की। सुशील उपाध्याय ने कहा कि आम आदमी को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार चरम पर है। इस मौके पर ओपी सिंह, बद्री प्रसाद सिंह, गिरीश यादव, शशि मौर्य, राज कुमार, राजेंद्र यादव, अजय कुमार आदि मौजूद थे। संचालन जितेंद्र  सिंह ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटहन: ओमप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुटहन थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा नेता रमेश मिश्रा ने कहा कि  पुलिस सरकार का एजेंट बनकर काम कर रही है। सभा को  बेचन पांडेय, नरेंद्र उपाध्याय, पंकज  मिश्रा, बेचन सिंह, अमरनाथ मिश्र,  आदि मौजूद थे। संचालन अजीत प्रजापति   ने किया।

सुजानगंज: विधायक सीमा द्विवेदी के नेतृत्व में  सुजानगंज थाने का घेराव किया। विधायक सीमा द्विवेदी ने कहा की थानों पर सपा सरकार के विधायक व मंत्रियों की मनमानी चरम पर है। आए दिन लूट, हत्या, डकैती, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। मंत्री विधायक अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। राजेश्वरी सिंह, सतीश दुबे, विद्याशंकर तिवारी, राजमूर्ति सरोज, बृजेश सिंह, देवेन्द्र सिंह, रत्नेश जायसवाल, विद्याशंकर तिवारी, अंकुर सिंह, सतीश दुबे आदि उपस्थित रहे।

सिकरारा: मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं  ने थाना परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय डा. हिमांशू सिंह, ओपी सिंह, डा. उमेश चन्द्र मिश्र, अंकुश यादव, लाल प्रताप यादव,मनीष कुमार, अश्वनी सिंह, सिंटू, राजन सिंह, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।

केराकत: कोतवाली परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के नीतियों की निंदा की। दीपचंद्र राम ने कहा कि सपा के इशारे पर पुलिस कार्य कर रही है। आम लोगों की थानों में सुनवाई नहीं हो रही है। सभा में पूर्व विधायक अशोक सोनकर, जगदीश सोनकर, उषा किरण सरोज, दिनेश चौधरी, नृपेंद्र सिंह, विनय सिंह, साहब लाल साहू, जितेश साहू, अखिलेश, अखिलेश सिंह, प्रदीप कुमार पिंकू आदि मौजूद थे।


मडियाहूं: पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्म देव मिश्र के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कोतवाल राम भरोसे कुशवाहा को सौंपा। अध्यक्षता बृजेश मिश्र ने किया। संचालन अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर ब्रह्मदेव तिवारी, चन्द्र प्रकाश सिंह, पप्पू, अजय मिश्र, लुट्टूर सिंह, उधम सिंह, राजेश मिश्र, राजकृष्ण शर्मा, इन्द्रजीत तिवारी, शिवशंकर गुप्त, मंडल अध्यक्ष रामनगर, प्यारेलाल बिन्द आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed