{"_id":"6646e7e4f87d6787ab0119b5","slug":"bjp-leader-murderer-absconds-from-police-custody-in-mumbai-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: BJP नेता का हत्यारोपी पुलिस कस्टडी से फरार, ट्रेन से कूदा; मुंबई से लिया गया था हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: BJP नेता का हत्यारोपी पुलिस कस्टडी से फरार, ट्रेन से कूदा; मुंबई से लिया गया था हिरासत में
Fri, 17 May 2024 10:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 17 May 2024 10:46 AM IST
सार
Jaunpur News: सबरहद गांव निवासी आशुतोष श्रीवास्तव भाजपा के कार्यकर्ता थे। वह चुनाव प्रचार के लिए बाइक से निकले थे। इस दौरान बाइक सवार बदमाश असलहे से चार गोली मारकर फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे तो उनको उपचार के लिए शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया थी।
विज्ञापन
भाजपा नेता आशुतोष श्रीवास्तव की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के इमरानगंज बाजार में सोमवार को भाजपा नेता व पत्रकार की हत्या कर दी गई। इसमें मुख्य आरोपी व साजिशकर्ता को पुलिस ने मुंबई में हिरासत में ले लिया। पुलिस कस्टडी में ट्रेन से लेकर आते समय गुरुवार को मध्य प्रदेश के खंडवा के पास आरोपी कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सबरहद गांव निवासी आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड का मुख्य आरोपित व साजिशकर्ता जहरुद्दीन कुरैशी को मुंबई से ट्रांजिट रिमांड पर ट्रेन से जनपद जौनपुर लाते समय खंडवा में कूदकर फरार हो गया। उसके भागने के साथ ही गिरफ्तार करके ला रही पुलिस सकते में आ गई।
विज्ञापन
साथ लेकर आ रहे एसआई मंशाराम गुप्ता ने सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इस बाबत पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि जमीरुद्दीन कुरैशी पुलिस कस्टडी से फरार हुआ है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयासरत हैं।
विज्ञापन