फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP is preparing for the elections, in-charge of all the areas made

चुनाव की तैयारी जुटी भाजपा, सभी वि.स.क्षेत्रों के बनाए गए प्रभारी

Fri, 20 Aug 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
BJP is preparing for the elections, in-charge of all the areas made
जौनपुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी दल जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी जनपद की सभी नौ विधानसभा सीटों पर अपने प्रभारियों के नाम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिन्हा ने बताया कि यह घोषणा भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने किया है। जिसमें वाराणसी निवासी जिला संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ कमलेश झा को विधानसभा क्षेत्र मछलीशहर का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह प्रतापगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरधारी सिंह को बदलापुर, भदोही निवासी और पूर्व क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा अरूण कुमार राय को शाहगंज, गाजीपुर निवासी पूर्व जिला महामंत्री उमाशंकर यादव को जौनपुर, सोनभद्र निवासी व पूर्व जिला उपाध्यक्ष बृजेश पांडेय को मल्हनी, प्रतापगढ़ निवासी और पूर्व क्षेत्री उपाध्यक्ष किसान मोर्चा को मुंगराबादशाहपुर, पूर्व जिला महामंत्री राजेश्वरी प्रसाद सिंह को केराकत, चंदौली निवासी और पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा उदय प्रताप सिंह को जफराबाद, वाराणसी निवासी व प्रदेश सह संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ अनिल श्रीवास्तव को मड़ियाहूं भाजपा विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह जनपद के भी कई नेताओं को दूसरे विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed