फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP government is tampering with the Constitution: Congress

संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही भाजपा सरकार : कांग्रेस

Mon, 02 Jun 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
BJP government is tampering with the Constitution: Congress
मड़ियाहूं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को मड़ियाहूं विधानसभा के रामपुरनद्दी गांव में जिले कांग्रेस कमेटी की ओर से संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला कोऑर्डिनेटर मनिंद्र मिश्रा रहे। मनिंद्र मिश्रा ने कहा कि देश और प्रदेश में जो सरकार चल रही है वह संविधान को तोड़ने और बदलने का खड्यंत्र कर रही है। प्रदेश में योगी की सरकार बुलडोजर से लोगों को धमका रही है। जिला अध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह ने कहा कि जौनपुर में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करके हम सभी लोग सरकार के अत्याचार से जनता की रक्षा करेंगे। उसके लिए चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े देंगे। डॉ. आरसी पांडेय ने भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने और किसान विरोधी तीन काले कानून लाकर सरकार को वापस लेने की मांग की। कहा कि सरकार संविधान के ढांचे को तोड़ने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस की मदद से किसानों ने उसे विफल कर दिया। इसका नतीजा रहा कि सरकार को झुकना पड़ा। सभा को महेंद्र बेनबंसी ,देवेंद्र मिश्रा, विनय शुक्ला ,राम सिंह बांकुरे, अजीत सिंह, अरविंद यादव, विपिन यादव, शेर बहादुर सिंह, शिव मिश्रा, मनीष दुबे ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed