UP Chunav 2022: रुपये बांटने का आरोप लगाते हुए भाजपा और बसपा कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस ने खदेड़ा
एसडीएम अर्चना ओझा का कहना है कि सूचना मिलने पर मैं मौके पर पहुंची तो दोनों दल के कार्यकर्ता आपस में धक्का मुक्की कर रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित मैरेज हाल में बने अस्थाई कैंप आवास पर भाजपा के मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल रविवार की रात आठ बजे पर कार्यकर्ताओं के साथ (कार्यालय व आवास) चुनाव की तैयारियों पर चर्चा कर रहे थे। उधर, बसपा प्रत्याशी आनंद दुबे के खेमे में खबर पहुंची कि भाजपा कार्यकर्ता रुपये बांट रहे हैं।
इस पर सौ से अधिक की संख्या में बसपा कार्यकर्ता मैरेज हाल पहुंच गए। दोनों पक्ष के कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की होने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ संत प्रसाद उपाध्याय और कोतवाल अशेष नारायण सिंह ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए मैरेज हाल का गेट बंद कराया तो बसपा समर्थक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
इस दौरान पथराव भी होने लगा। इस बीच एसडीएम अर्चना ओझा भी मौके पर पहुंच गईं। उनके निर्देश पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।
एसडीएम अर्चना ओझा का कहना है कि सूचना मिलने पर मैं मौके पर पहुंची तो दोनों दल के कार्यकर्ता आपस में धक्का मुक्की कर रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। सुरक्षा को देखते हुए दो सेक्शन पीएससी तैनात कर दी गई है। लाठी चार्ज और पथराव की घटना नहीं हुई है।
सपा व निषाद पार्टी प्रत्याशी समेत 12 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
समाजवादी पार्टी और भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के प्रत्याशी के समर्थकों के बीच हुई मारपीट में रविवार को पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। निषाद पार्टी के प्रत्याशी की तहरीर पर पुलिस ने सपा प्रत्याशी शैलेंद्र यादव समेत 9 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ तथा सपा कार्यकर्ता रमेश सोनकर की तहरीर पर निषाद पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह, नगर पालिका चेयरमैन के पति व भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
इसके बाद निषाद व भाजपा गठबंधन के समर्थकों ने धरना प्रदर्शन और चक्का जाम कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में निषाद पार्टी प्रत्याशी रमेश सिंह की तहरीर पर सपा प्रत्याशी शैलेंद्र यादव ललई, संजय यादव, मनोज यादव, शिवेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, जसीम खान, धर्मेंद्र यादव, पप्पू यादव, राम समाहित यादव व 100 अज्ञात के खिलाफ होटल में मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है।
उधर, सपा समर्थक रमेश सोनकर की शिकायत पर भी पुलिस ने निषाद पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह और नगर पालिका परिषद की चेयरमैन के पति व भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल के खिलाफ मारपीट और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने का मुकदमा दर्ज किया है।
‘यूपी में योगी’ गीत पर जमकर नाचे बसपाई, वीडियो वायरल
गाड़ी जब बसपा कार्यालय के सामने पहुंची तो बसपा कार्यालय के बाहर खड़े बसपा कार्यकर्ता भी गीत पर डांस करने लगे। बसपाइयों को डांस करता देख भाजपा कार्यकर्ता वहीं रुक गए और जमकर डांस किया। बसपा कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं संग जमकर डांस किया। डांस करने वाले दोनों दलों के कार्यकर्ता अपनी अपनी पार्टी का झंडा लिए थे। किसी ने इस डांस का वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो देख लोग खूब मजे ले रहे हैं।