फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike riding miscreants shot businessman

बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली

Sat, 07 Mar 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants shot businessman
राजाबाजार (जौनपुर) । प्रतापगढ़ जनपद की सीमा से लगे महराजगंज थाना क्षेत्र के राजाबाजार में शुक्त्रस्वार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक दुकानदार को कनपटी पर गोली मार दी और प्रतापगढ़ की ओर भाग निकले । सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अमरगढ़ स्थित सीएचसी ले गये जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के राजाबाजार निवासी रमाशंकर वर्मा (55) राजाबाजार में चायपान व इलेक्ट्रानिक पार्ट की दुकान चलाते हैं । शुक्त्रस्वार शाम दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी बीच सामने से एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उनकी कनपटी पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर अगल बगल के लोग दौड़े तो बदमाश प्रतापगढ़ की ओर फरार हो गये ।सूचना पर पहुंचे परिजन उसे आनन फानन में प्रतापगढ़ जिले के अमरगढ़ सीएचसी ले गये । हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ अंगद तिवारी व राजाबाज़ार चौकी इंचार्ज राजेश सिंह ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed