{"_id":"60709d798ebc3e8cd11fee54","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-one-injured-jaunpur-news-vns584250321","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
थानागद्दी/बरसठी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर कला गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि बरसठी थाना क्षेत्र के बंजारी गांव के पास दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के औवार गांव निवासी संजीव कुमार निषाद 19 पुत्र लालबिहारी निषाद बाइक से अपने ननिहाल जा रहा था। सुबह करीब 6 बजे वह थानागद्दी मोढ़ेला मार्ग पर स्थित शिवरामपुर कला गांव के पास पहुंचा था तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया ।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार राय ने मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मामा प्रमोद कुमार निषाद ने अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
उधर मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के कूदनापुर नेवादा निवासी प्रयाग पटेल 45 पुत्र बृजराज पटेल अपने मित्र राजकुमार के साथ बाइक बाइक से रामपुर बाजार जा रहे थे। वह बंजारी गांव में बरम बाबा के पास पहुंचे थे तभी सामने से आए बाइक सवार से टक्कर हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक दूसरी बाइक पर सवार युवक नशे में धुत था। ग्रामीणों ने उसे जांच के लिए सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
शराब और पैसा बांटने वालों पर लगेगा गुंडा एक्ट
जफराबाद। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने शुक्रवार को जफराबाद थाना क्षेत्र के महरूपुर और बशीरपुर गांव में पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों और ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि चुनाव में अगर मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कोई रुपये या शराब बाटते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।