{"_id":"62bc8e38222f7f4bae1393d8","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-trailer-jaunpur-news-vns661424323","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलालपुर क्षेत्र के रेहटी गांव के पास बुधवार को अपराह्नन करीब साढ़े चार बजे एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक रिंकू ( 22) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गयी है। मृतक की पहचान क्षेत्र के दरवेशपुर गांव के निवासी के रुप में हुई है।
बताया गया कि उक्त युवक त्रिलोचन महादेव बाजार की तरफ से आ रहा था जब वह यस्सार पेट्रोल पंप रेहटी के पास जैसे ही हाईवे पर अपने घर की तरफ जाने के चढ़ा कि पीछे वाराणसी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी। घटनास्थल से करीब एक किमी दूर मृतक के दरवेशपुर गांव स्थित घर पर दुर्घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गये।उधर मौका देख चालक ट्रेलर लेकर जौनपुर की तरफ भाग निकला।
रोडवेज बस की टक्कर से दो युवकों की मौत
सरपतहां थाना क्षेत्र के डीह अशरफाबाद के पास लखनऊ-बलिया मार्ग पर बुधवार की रात करीब 9:30 बजे रोडवेज बस की चपेट में बाइक सवार तीन लोग आ गए। इससे मौके पर ही दो की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर देख लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं घटना के बाद चालक बस लेकर सुल्तानपुर की तरफ फरार हो गया है,जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।