फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rider dies after being hit by a truck, nephew's condition critical

Jaunpur News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, भतीजे की हालत नाजुक

Sun, 16 Jun 2024 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a truck, nephew's condition critical
जौनपुर-शाहगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुत्तुपुर तिराहे के पास शनिवार को सुबह बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार मृतक के भतीजे की हालत गंभीर है। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। पुलिस के मुताबिक चालक को थाने से पहले पकड़ लिया गया है।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धकीपुर गांव निवासी रामचेत यादव (55) शनिवार की सुबह करीब 11 बजे बाइक से अपने भतीजे ऋतिक यादव के साथ किसी रिश्तेदार के यहां से घर वापस लौट रहे थे। तभी हाइवे पर कुत्तुपुर तिराहे से एक किलोमीटर आगे खानपुर-अकबरपुर गांव के समीप पीछे की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और युवक को कुचलता हुआ निकल गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं भतीजे ऋतिक यादव (20) की हालत गंभीर है। जिसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। लोगों ने सरायख्वाजा पुलिस को सूचना देते हुए ट्रक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा। लेकिन पुलिस ने बताया की थाने से पहले उसे पकड़ लिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। घटना से मृतक के परिजनों का बुरा हाल रहा है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक और चालक को पकड़ लिया गया है। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। परिवार वालों से अगर कोई तहरीर मिलती है तो ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

.....
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुत्तुपुर तिराहे के आगे खानपुर-अकबरपुर गांव के समीप शाहगंज-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में रामचेत यादव (55) पुत्र जयराम यादव निवासी सिद्धिकपुर की दर्दनाक मौत के बाद उनके बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। दोनों बेटे सौरभ (21) और सचिन (25) अहमदाबाद में रहकर अपने कामकाज में लगे रहते थे। सभी घटना के बाद तुरंत अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed