फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   bike driver dies in scorpio and bike collision

स्कार्पियो और बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत

Tue, 30 Nov 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
bike driver dies in scorpio and bike collision
जौनपुर। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का प्राथमिक इलाज कराने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

खेतासराय के जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर गोरारी बाजार में स्कार्पियो और बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई तथा बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के मुड़ेलाडीह निवासी सुरेन्द्र बहादुर (22) अपने साथ रिकू पटेल (21) और पवन कुमार (30) के साथ बाइक से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोरारी बाजार में सामने से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो से टक्कर हो गई। टक्कर से बाइक पर सवार सुरेंद्र बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार रिंकू पटेल (21) और पवन कुमार (30) निवासी मुड़ेला डीह थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में ले लिया। दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय ने बताया कि मृतक सुरेंद्र बहादुर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। स्कार्पियो चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकरारा के जौनपुर प्रयागराज मार्ग पर यूबीआई के सामने सोमवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से मोपेड सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। खानापट्टी गांव के बृजेश शर्मा के पुत्र साहिल (16) और देहजुरी के मुकेश शर्मा के पुत्र अमरेश शर्मा (15) जौनपुर से कोचिंग करके सिकरारा बाजार आए थे। पिता की मोपेड लेकर चौराहे स्थित यूबीआई किसी कार्यवश गए थे। लौटते समय सामने से आ रहा ट्रक धक्का मारते हुए निकल गया। मौके पर लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। एक की आंख बाहर निकल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed