फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike collides with tree, two youths died, one injured

Jaunpur News: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, एक घायल

Sun, 14 Apr 2024 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tree, two youths died, one injured
मीरगंज। अगहुआ गांव में शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराकर खंदक में पलट गई। इससे बाइक सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगाें ने तत्काल घायल को इलाज के लिए भेजा और पुलिस को सूचना दी। मरने वालों में दो युवक भदोही के जबकि घायल प्रयागराज निवासी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात सुरियावां थाना के छनौरा गांव निवासी लालजी बनवासी (40), बसवापुर निवासी विजयी बनवासी (35) और प्रयागराज के अनुवा गांव निवासी गुलाब (25) एक ही बाइक से मीरगंज थाना के अगहुआ गांव में शोक जताने जा रहे थे। गोधना- जरौना मार्ग पर अगहुआ गांव के पास स्थित मोड़ पर पहुंचे ही थे कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खंदक में गिर गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया कि तीनों घायलों को इलाज के लिए मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। वहां चिकित्सक ने लालजी और विजयी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनुवा निवासी गुलाब का इलाज चल रहा है। विजय ओर लालजी दोनों अपने ससुराल अनुवा में रहकर मजदूरी का काम करते थे।
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राॅली के नीचे दबने से चालक की मौत
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव में शनिवार दोपहर ट्राॅली के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। करीमपुर बिंद निवासी रवि (20) पुत्र राम सुंदर बासूपुर गांव निवासी नन्हकू वर्मा के यहां ट्रैक्टर चलाता था। शनिवार को नन्हकू अपने निजी मशीन से भूसा बनवा रहे थे। इस बीच खेत से भूसा भरी ट्राॅली लेकर रवि घर आया था। घर पर भूसा खाली करते समय जब उसने ट्राॅली के प्रेशर को चालू किया तो ट्राॅली पूरी तरह से ऊपर नहीं उठी। रवि ट्रैक्टर को उसी हाल में छोड़कर ट्राॅली के नीचे आया और प्रेशर पाइप ठीक करने लगा। इस बीच अचानक प्रेशर फेल होने से ट्राॅली उसके सिर पर आ गिरी। घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पीड़ित परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थानाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप की टक्कर में चाचा की मौत, भतीजे की हालत गंभीर
शाहगंज। जौनपुर रोड स्थित आजाद इंटर काॅलेज के पास शनिवार को बाइक व पिकअप की टक्कर में बाइक सवार चाचा की मौत हो गई। जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के ढ़कहा गांव निवासी निजामुद्दीन (70) पुत्र मोहम्मद नजीर अपने भतीजे शकील अहमद (60) पुत्र जहीर के साथ बाइक से जौनपुर जा रहे थे। वे शाहगंज-जौनपुर मार्ग स्थित आजाद इंटर काॅलेज के पास पहुंचे थे तभी जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से उनकी टक्कर हो गई। इसमें निजामुद्दीन की मौके पर मौत हो गई। वहीं शकील की हालत गंभीर देखकर पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज कर दिया। साथ ही पिकअप और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी कोतवाली तारकेश्वर राय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिली है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed